Header Ads Widget

पर्यावरण प्रदूषण: कारण, दूर करने के उपाय तथा भाषण || Environment pollution In Hindi || Festive World

 


पर्यावरण प्रदूषण के कारण || Causes Of Environment Pollution In Hindi :- 


पर्यावरण प्रदूषण का कोई एक विशेष कारण नहीं है। यदि मनुष्य अपने प्रति दिन के कार्य पर ध्यान दें तो मनुष्य अर्थात हम पर्यावरण को लगातार प्रदूषित करते जा रहे हैं।  पर्यावरण हम मनुष्य अर्थात मानव जाति या पशु पक्षियों तथा जीवित प्राणियों के लिए अति आवश्यक है।  यदि पर्यावरण न हो तो पृथ्वी पर मानव जाति असंभव है।

पर्यावरण-प्रदूषण-के-कारण


पर्यावरण की परिभाषा :- 

 पर्यावरण मानव जीवन के लिए वरदान है- पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ होता है। हमारे चारों ओर का वातावरण। यदि हम अपने दैनिक कार्यों में थोड़ा सा भी सुधार करें। तो हम अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। 

पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख कारण :- 

पर्यावरण प्रदूषण के कई प्रमुख कारण है जिनमें से पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख कारण निम्न है :-
  • पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बड़ा वह प्रमुख कारण है वनों का नष्ट होना ।
  • हमारे चारों और प्लास्टिक अत्यधिक मात्रा में उपस्थित होता है प्लास्टिक को नष्ट होने में कई वर्षों लग जाते हैं इसलिए प्लास्टिक भी पर्यावरण प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। 
  • रासायनिक पदार्थों का अत्यधिक उपयोग करना भी पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण है। इसमें ऐसे रसायनो का नाम आता है । जो कि पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं।  जैसा कि क्लोरोफ्लोरो कार्बन [ CFC ] कार्बन डाइऑक्साइड [ Co2 ] और अन्य गैसे ।
  •  बढता औद्योगिकरण भी पर्यावरण को प्रदूषित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  वह पर्यावरण प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है ।
  • पर्यावरण में हानिकारक घटकों की मात्रा का बढ़ना भी पर्यावरण प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।
  • पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड तथा सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा का बढ़ना भी पर्यावरण प्रदूषण का एक कारण है।


पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के उपाय ( solutions of environment pollution in hindi ) :- 



  • पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए।
  • पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के बैगओं का प्रयोग करना चाहिए।
  • पॉलिथीन का प्रयोग लगभग ना के बराबर करना चाहिए ।
  • खेतों में रसायनिक कीटनाशकों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए।
  • खेतों में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए।
  • फैक्ट्रियों की चिमनी ओ को ऊंचा बनाना चाहिए ताकि फैक्ट्रियों का अशुद्ध शुद्ध वायु के साथ मिश्रित ना हो सके।
  • पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए हमें कम दूरियों के लिए निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए।
  • छोटी दूरियों को साइकिल अथवा पैदल ही तय करनी 
  • अनावश्यक ऊर्जा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जब आवश्यकता हो तभी बिजली, आदि का उपयोग करना चाहिए।
  • घर में जल को वैसी ही व्यर्थ बर्बाद नहीं करना चाहिए।

पर्यावरण प्रदूषण पर भाषण [speech of environment pollution in hindi. ] :- 




पर्यावरण प्रदूषण संपूर्ण विश्व के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।पर्यावरण प्रदूषण के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यदि हमने पर्यावरण प्रदूषण को नहीं रोका तो।संपूर्ण विश्व के ग्लेशियर पिघल कर पूरी पृथ्वी को जलमग्न कर देंगे। जो कि मानव जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार यदि वातावरण ऐसे ही प्रदूषित होता रहा तो, आने वाले कुछ वर्षों के बाद पृथ्वी का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। जिससे सारे ग्लेशियर पिघल जाएंगे और पृथ्वी पर जल की मात्रा अधिक हो जाएगी। 

हमारी राष्ट्र में मुख्यतः तीन प्रकार के  प्रदूषण को देखा जा सकता है जिसमें:- 
     1 - जल प्रदूषण 
     2 -वायु प्रदूषण
     3 -पर्यावरण प्रदूषण




प्रदूषण किसी भी राष्ट्र के लिए बहुत अधिक घातक होता है। पर्यावरण प्रदूषण का एक कारण हमारी बढ़ती आवश्यकता भी है।पर्यावरण प्रदूषित कई कारणों से हो सकता है।
  1. वृक्षों का नष्ट होना।
  2. औद्योगिकरण का तेजी से होना।   
  3. प्लास्टिक का अधिक इस्तेमाल करना।
  4. कुडे को इधर-उधर फेंकना।
यदि आज हमने पर्यावरण को दूषित होने से नहीं बचाया। तो कुछ समय बाद पृथ्वी पर रहना असंभव हो जाएगा।आज हम जितना ही विकसित हो रहे हैं। उतना ही पर्यावरण को प्रदूषित करते जा रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि पर्यावरण हमारे लिए कितना आवश्यक है।


Post a Comment

0 Comments